logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार : स्वर्णिम वैवाहिक यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण : भगवान प्रसाद (चाचाजी) को अजय गुप्ता बिट्टू जी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

स्वर्णिम वैवाहिक यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण : भगवान गुप्ता (चाचाजी) को अजय गुप्ता बिट्टू जी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार : बिहार अखिल भारतीय रौनियार वैश्य समाज के अजय गुप्ता बिट्टू जी (प्रदेश सचिव) ने भगवान प्रसाद (चाचाजी) के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस विशेष अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी ने आपसी प्रेम, विश्वास और समर्पण के साथ अपने वैवाहिक जीवन की स्वर्णिम यात्रा पूरी की है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

अजय कुमार बिट्टू ने अपने संदेश में कहा कि पांच दशकों का यह साथ केवल एक दांपत्य संबंध नहीं, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों का जीवन स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहे तथा वे आगे भी इसी प्रकार परिवार और समाज का मार्गदर्शन करते रहें।

इस शुभ अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों एवं परिजनों ने भी भगवान प्रसाद (चाचाजी) को स्वर्ण जयंती वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

48
3884 views

Comment