बड़ी खबर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणा - चेन्नई-भगत की कोठी सुपरफास्ट अब सप्ताह के सातों दिन दौड़ेगी! 🚩🚂
बड़ी खबर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणा - चेन्नई-भगत की कोठी सुपरफास्ट अब सप्ताह के सातों दिन दौड़ेगी! 🚩🚂
जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
चेन्नई/जालोर/जोधपुर: ता 23/02/2026।
होली के पावन पर्व पर पश्चिम रेलवे और रेल मंत्रालय ने जालोर, जोधपुर और दक्षिण भारत में रहने वाले प्रवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। आज चेन्नई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने लाइव घोषणा करते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 20625/20626 चेन्नई - भगत की कोठी (जोधपुर) - चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
प्रतिदिन मिलेगी सुविधा:
अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन संचालित होती थी, जिसे अब बढ़ाकर सप्ताह के सातों दिन (प्रतिदिन) कर दिया गया है। रेल मंत्री जी की घोषणा के अनुसार, अगले महीने से आगामी 45 दिनों के भीतर यह ट्रेन नियमित रूप से प्रतिदिन संचालित होने लगेगी।
प्रवासियों और श्रद्धालुओं में हर्ष:
इस निर्णय से विशेषकर जालोर और मारवाड़ क्षेत्र के उन हजारों प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी जो व्यापार और अन्य कार्यों हेतु चेन्नई और दक्षिण भारत के शहरों में निवास करते हैं। अब यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और सफर सुगम बनेगा।
साधुवाद और आभार:
इस बड़ी उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों और श्री आशापुरी माताजी रेल संघर्ष समिति, मोदरान व श्री सुंधा माता भक्त मंडल, रेल संघर्ष समिति व चैन्रेई प्रवासी बन्धुओं ने रेलमंत्री अश्र्विनी वैष्णव , सांसद लुंबाराम चौधरी का कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
🔹 मांग अभी भी जारी:
जहाँ ट्रेन प्रतिदिन होने की खुशी है, वहीं संघर्ष समिति और स्थानीय जनता ने पुनः पुरजोर मांग की है कि आस्था के बड़े केंद्र 'मोदरान' (श्री आशापुरी माताजी मंदिर) पर इस ट्रेन का ठहराव (Stoppage) सुनिश्चित किया जाए ताकि लाखों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही मंदिर के आसपास की जर्जर सड़कों के सुधार की मांग भी दोहराई गई है।
निवेदक:
श्री आशापुरी माताजी रेल संघर्ष समिति, मोदरान
श्री सुंधा माता रेल संघर्ष समिती,चैन्न्ई एमजीआर
@AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @Ashapuri_Mataji