logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीईओ, डीपीओ और बीईओ मस्त जिले के शिक्षक समस्या से पस्त

नालन्दा(बिहार)। रविवार 22 फरवरी को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ नालंदा के जिला कार्यसमिति की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार की अध्यक्षता में हरनौत प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रूपसपुर प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्यरूप से नियोजित शिक्षकों के स्नातक ग्रेड एवं 12 वर्ष पूरा करने वाले शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति अभी तक नहीं मिलने,नियोजित शिक्षकों के ईपीएफ कटौती की राशि को ईपीएफ खाता पर कम जमा होने का मामला, विशिष्ट शिक्षकों के सेवा पुस्तिका (थरथरी और चंडी को छोड़कर)अन्य प्रखंडों में महीनों से धूल फांकने का मामला,विद्यालय अध्यापक का सेवा पुस्तिका संधारण करने का मामला,विशिष्ट शिक्षकों के शहरी आवास भत्ता को अद्यतन करने, विद्यालय अध्यापक प्रधान शिक्षक का शहरी आवास भत्ता शीघ्र वृद्धि करने और इग्नू द्वारा डीपीई प्रमाण पत्रों के सुधार के याचिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों इन सभी मुद्दों को लेकर संघ के तरफ से शिक्षा विभाग जिला कार्यालय के समक्ष विगत 22 सितंबर 2025 को धरना का आयोजन किया गया था। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय के साथ 27 नवंबर 2025 को संघ के प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ता भी किया गया था,जिसमें इन सभी मुद्दे को समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया था। परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी इन सभी मुद्दों पर डीईओ कार्यालय के तरफ से कोई कार्य नहीं किया गया। जिसके बाद पुनः संघ के द्वारा वार्ता के लिए संघ के पत्रांक 02/26दिनांक 17.01.2026 और पत्रांक 06/26 दिनांक 08/02/20260 से वार्ता के लिए आग्रह किया गया है। परंतु जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय के द्वारा संघ को वार्ता के लिये कोई समय नहीं दिया गया। अब तो स्थिति ये है कि जिला के शिक्षकों में असंतोष चरम पर है। किसी भी कार्य के लिये खुलेआम प्रखंड से लेकर जिला तक शिक्षकों को चांदी का चढ़ावा देना पड़ता है।भ्रष्टाचार चरम पर है। हर कार्य के लिए शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है।
नालंदा जिला के कई प्रखंडों में एक ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दो से तीन प्रखंडों के प्रभार दिया गया हैं। यहां तक कि कुछ बीईओ, डीपीओ के भी प्रभार में हैं। जबकि इस समस्या को देखते हुए पूर्व में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रखंड स्तर के पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी को प्रखंड के बीईओ का प्रभार देने के लिए आदेश दिया गया था। इस आदेश के आलोक में कई जिलों में प्रखंड स्तर के पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी को प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी के रूप में प्रभार दिया गया है परंतु नालदा में अबतक इस पर अमल नहीं हो रहा है अगर जल्द इन मुद्दों पर कोई सही समाधा नहीं निकला गया तो जिले के शिक्षक साथी फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बैठक में संघ की उपाध्यक्ष सुनैना कुमारी, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मिडिया प्रभारी दिव्यसंबल उर्फ बंटी, दयानन्द कुमार, जन्म जय कुमार शाही, रूपा कुमारी, अखिलेश प्रसाद, मुकेश कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

2009
66958 views

Comment