जमशेदपुर : तैलिक साहू समाज के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान
तैलिक साहू समाज के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान
जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने मानगो नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 14 के प्रत्याशी पंकज गुप्ता, वार्ड संख्या 10 के प्रत्याशी नीरज साव और वार्ड संख्या 11 की प्रत्याशी पूजा साहू के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान राकेश साहू ने क्षेत्र के साहू समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर समाज के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लगभग 40 वर्षों बाद हो रहे इस चुनाव में साहू समाज की सक्रिय भागीदारी गर्व का विषय है।
राकेश साहू ने बताया कि 23 अप्रैल को सभी वार्डों में समाज द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की गयी। शनिवार की सुबह पदयात्रा में समाज के सम्मानित सदस्यगण भी सक्रिय रूप से भाग लिए और जनता से वोट करने की अपील की।