logo

गर्मी के शुभारंभ से पहले ही आमजन में पानी की किल्लत से मचा हड़कंप

गर्मी के शुभारंभ से पहले ही आमजन में पानी की किल्लत से मचा हड़कंप


खंडार उपखंड मुख्यालय एवं खंडार नगर पालिका मुख्यालय पर एक सप्ताह करीबन से देखा जा रहा है कि अभी तक गर्मी के मौसम का शुभारंभ भी पूरी तरह से नहीं हुआ है। लेकिन उसके पश्चात भी खंडार उपखंड मुख्यालय एवं खंडार नगर पालिका मुख्यालय के बालेर रोड स्थित बाबा जी का कुआं, कहार मोहल्ला, बस्सी मोहल्ला, बानीपुर बालाजी बस्ती, खेड़ा खूंटी हनुमान जी महाराज की बस्ती, आदि कई जगहों पर स्थानीय ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरसते हुए। पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। पानी की किल्लत से स्थानीय ग्रामीणों में बडा ही हड़कंप मचा हुआ है। पेयजल संकट से पीड़ित ग्रामीणों ने खंडार जल दायक विभाग के कार्यालय का गहराव किया। लेकिन कार्यालय पर पदाधिकारी अपने पदों पर उपस्थित नहीं होने के कारण पेयजल संकट की पीड़ा से पीड़ित ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर खंडार तहसीलदार को ज्ञापन देकर पेयजल संकट समस्या निस्तारण के लिए। गुहार लगाई इसी प्रकार से खंडार उपखंड मुख्यालय पर पहुंच करके खंडार उप जिला कलेक्टर वर्षा मीणा को ज्ञापन दे करके जल्द से जल्द पेयजल संकट निस्तारण के लिए अपील की गई है। खंडार ब्लॉक मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा, दिनेश सैन, पवन सैन, एडवोकेट कुलदीप जादौन,शीला, मोना, रसगुंजा, तारा, बर्फी, मीरा, बादाम, संतरा, विद्या, हसीना, आदि ने बताया कि इन सभी हालातो से लग रहा है कि खंडार जल दायक विभाग के कर्मचारी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ में अपना कार्य नहीं कर रहे हैं। जिससे बिना गर्मी के मौसम के ही आम जनता को पेयजल संकट समस्या से गुजरना पड़ रहा है।

16
712 views