logo

लातेहार : चंदवा के जिलिंग में पुलिस ने ढाई एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

चंदवा के जिलिंग में पुलिस ने ढाई एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

लातेहार (झारखंड)। जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देशन में जिले में तेजी से फल फूल रहे मादक पदार्थ अफीम पोस्ता की खेती को नष्ट कर कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में चंदवा पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप पंचायत के जिलिंग वन क्षेत्र में अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस की टीम ने जिलिंग गांव के समीप वन क्षेत्र में लगभग ढाई एकड़ भूमि पर लगाये गए अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट किया। विदित हो कि तोरार का जंगली इलाका गत कई वर्षों से अफीम की खेती के लिए चर्चा में रहा है।

9
1447 views