logo

जमशेदपुर : राकेश साहू के नेतृत्व में मानगो नगर निगम चुनाव में साहू समाज का जनसंपर्क अभियान तेज

राकेश साहू के नेतृत्व में मानगो नगर निगम चुनाव में साहू समाज का जनसंपर्क अभियान तेज

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने मानगो नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 7 के प्रत्याशी गणेश साहू, वार्ड संख्या 10 के प्रत्याशी जितेंद्र साहू तथा वार्ड संख्या 11 की प्रत्याशी पूजा साहू के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के साहू समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर समाज के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। राकेश साहू ने कहा कि लगभग 40 वर्षों बाद हो रहे इस चुनाव में साहू समाज की बढ़-चढ़कर भागीदारी अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने 23 अप्रैल को सभी वार्डों में समाज द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

साथ ही बताया कि चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण कल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न वार्डों में पदयात्रा कर समाज के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे जाएंगे।

इस पदयात्रा कार्यक्रम में समाज के सम्मानित सदस्यगण भी सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे।

17
1661 views