logo

नर सेवा को नारायण सेवा मानकर जन सेवा करनी चाहिए

पावटा l जगदीश मीणा प्रदेश सचिव राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी नर सेवा को नारायण सेवा मानकर चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा होटल चंद्र महल बस स्टैंड पावटा पर एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीमती प्रभाती देवी स्वर्गीय श्री नाथूराम मीणा एवं भगवान सहाय मीणा की पुण्य स्मृति में पत्रकार जगदीश सेन, समाजसेवी सुरेश शर्मा, बंसी गुर्जर, हेमराज कुमावत, वेद प्रकाश बाकोलिया के सानिध्य में आयोजित हुआ हुआ l कार्यक्रम का उद्घाटन संत शिरोमणि गोपाल आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज के कर कमलो द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में Jainent अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 380 मरीजों को निःशुल्क जांच एवं निशुल्क दवाइयां वितरण की गई पांच लोगों को सुनने की मशीन वितरण की गई इस कार्यक्रम में बीडीएम अस्पताल एवं पावटा चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा 80 लोगों को आंखों की दवाइयां वितरण की गई एवं 11 लोगों का ऑपरेशन करने के लिए चिन्हित किया गया, फिजिशियन चिकित्सक द्वारा 113 लोगों को जांच एवं दवा दी गई, कार्यक्रम में 21 बुजुर्ग जोड़ों को साल एवं राजस्थानी साफा भेंट करके सम्मानित किया गया एवं माता-पिता पूजन भी किया गया, कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद सेन ने किया धन्यवाद भाषण सुरेश शर्मा बागावास ने किया कार्यक्रम में कांग्रेस के सीनियर नेता रामनिवास यादव, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, गुमान मीणा, आदिवासी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश मीणा मास्टर, पंचायत समिति सदस्य वेद प्रकाश बाकोलिया, समाजसेवी बंसी गुर्जर, गोवर्धन कुमावत, भोमाराम यादव, शंकर जांगिड़, ओम प्रकाश शर्मा, कैलाश स्वामी सहित हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, इस मौके पर बोलते हुए जगदीश मीणा ने कहा कि मैं आजीवन जन सेवा का कार्य करते हुए संतो बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करता रहूंगा

1
13 views