logo

परवलपुर व एकांगरसराय के बी ई ओ के हिटलशाही से शिक्षक परेशान

नालान्दा(परवलपुर)। विशिष्ट शिक्षकों का वेतन संरक्षण देते हुए सेवा पुस्तिका का अध्ययत्न करने के लिए शिक्षा विभाग से सचिव व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (स्थापना ) नालंदा द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परवलपुर व एकांगरसराय के विजय शंकर प्रसाद ने विशिष्ट शिक्षकों का सेवा पुस्तिका को अध्यत्न करने के लिए मूल सेवा पुस्तिका व विहित प्रपत्र के साथ सभी प्रकार के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति व सेवा पुस्तिका की छाया प्रति के साथ विद्यालय प्रधान के माध्यम से जमा करने का आदेश पत्र निर्गत कर के दिया गया। इस तरह के पत्र बी ई ओ के द्वारा निकालने के बाद शिक्षकों ने शिकायत संघ के जिलाध्यक्ष के पास किए। शिक्षकों से शिकायत मिलने के बाद परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने परवलपुर व एकांगरसराय के बी ई ओ के खिलाफ में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को आवेदन देकर शिकायत की है। जिसका प्रतिलिपि नालंदा के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार,प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम विरकर व शिक्षा विभाग के अपर मुख्य डा बी राजेंद्र को भी दिया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताए की बी ई ओ के द्वारा शिक्षकों को परेशान करने और सेवा पुस्तिका को अध्ययत्न करने के लिए राशि मांगने का शिकायत मुझे दिए तो मैंने पहले परवलपुर और एकांगसराय के बी ई ओ साहब से दूरभाष पर जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने हिटलर की तरह बात किए और फोन काट दिए। मैंने पुनः प्रयास किया परन्तु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। उन्होंने बताया की जब एक पदाधिकारी संघ के प्रतिनिधि के साथ अच्छी तरह बात नहीं कर सकते है तो आम शिक्षक के साथ इनका व्यवहार कितना उत्तम होगा यह सोचनीय बात है। उन्होंने पत्र में जिक्र किए है कि वर्तमान में विशिष्ट शिक्षक बने है, वह विगत बीस वर्षो से स्थानीय निकाय के शिक्षक रूप में कार्य कर रहे थे। इस बीस वर्षो में इन शिक्षकों के सेवा पुस्तिका में कई पदाधिकारी के द्वारा संधारण व अध्ययत्न किया जा चूका है। उन्होंने बताए की अभी विभागीय आदेश पर वेतन संरक्षण देते हुए सेवा पुस्तिका को अध्ययत्न किया जाना है। जिसमें शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र व अन्य किसी भी प्रकार का कागजात मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बी ई ओ के द्वारा जो पत्र निकाला गया है वह शिक्षकों को परेशान करने और शिक्षकों से राशि तसिलने की मकसद से किया गया है। उन्होंने पत्र में लिखें है की बी ई ओ के इस तरह के आदेश के बाद शिक्षकों को आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक कागजात की छाया प्रति करने की भागदौड़ में लगे हुए है। जिससे शिक्षक मानसिक तनाव से ग्रसित हो रहे है और विद्यालय में शैक्षणिक कार्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रखंड के बी ई ओ एक ही है। सेवा पुस्तिका अध्यत्न करने के नाम पर बी ई ओ द्वारा जारी पत्र पर रोक लगते हुए सुगम विधि से सेवा पुस्तिका का अध्ययत्न करवाया जाए और सबंधित बी ई ओ पर उचित करवाई किया जाए अन्यथा संघ बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

1453
64557 views