यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले दिन परीक्षार्थियों का पुष्प वर्षा से स्वागत
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। बोर्ड परीक्षा के पहले पेपर को लेकर छात्र-छात्राओं में कुछ घबराहट दिख रही थी लेकिन जब छात्र परीक्षा देने के लिये पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ केंद्र पर पहुंचे तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
पहले दिन सुबह की पाली में हाई स्कूल हिंदी की परीक्षा है। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा है।