logo

जेल में बंद कैदी ने दी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा जेल से ही प्राइवेट फार्म भरा था

मेरठ। हत्या के आरोप में मेरठ जेल में बंद 19 वर्षीय युवक ने बुधवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दी। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मवाना के एएस इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर लाया गया था। युवक प्रिंस पुत्र राजेंद्र हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रठोरा खुर्द का निवासी है।

उसे साल 2024 में गांव के ही सोमबीर की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रिंस ने इस साल हाईस्कूल परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरा था।

0
885 views