logo

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष ने बैठक ली

मेरठ। पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 22 फरवरी को जनपद मेरठ में देश की पहली रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नमो भारत ट्रेन के द्वितीय फ़ेस के उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है जिसके चलते बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने पीएम की जनसभा के निमित्त फूलबाग मण्डल के वाहन प्रमुखों के साथ संख्या हेतु बैठक आयोजित की।

बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा, महानगर के उपाध्यक्ष भाई नरेंद्र उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष नरेश गुप्ता आदि सहित समस्त वाहन प्रमुख सम्मानित पार्षद गणं उपस्थित रहे।

5
1059 views