logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में कर सकते हैं आईएमटी खरखौदा में मारुति प्लांट का उद्घाटन।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7088804545, 8950236002

प्रधानमंत्री आईएमटी खरखौदा में मारुति प्लांट का करेंगे उद्घाटन।

खरखौदा जिला सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को आईएमटी खरखौदा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मारुति प्लांट का दौरा करते हुए मारूति कंपनी के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उपायुक्त ने संभावित कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित करे, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं और प्रत्येक अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन आपसी तालमेल बनाए रखें।

इस मौके पर खरखौदा एसडीएम निर्मल नागर, पी डब्लू डी से एक्सईन प्रशांत कौशिक, बिजली विभाग से एक्सईन अश्वनी कौशिक सहित मारुति प्लांट के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

193
4710 views