logo

जमशेदपुर : डिमना में साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का मिलन समारोह आयोजित

डिमना में साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर (झारखंड)। समाज में एकता, संस्कारों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने सहित युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ साहू समाज (समाजसेवियों) का मिलन समारोह डिमना लेक में साहू समाज के मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तैलिक साहू समाज के जिलाध्यक्ष राकेश साहू उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकता, संस्कार, संगठन और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर बल दिया।

समाजसेवी मुरारी प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के वरिष्ठ एवं युवा वर्ग के बीच समन्वय स्थापित करते हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, आपसी सौहार्द और निरंतर प्रगति का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनत्व और भाईचारे का वातावरण बना रहा। आयोजक मुरारी प्रसाद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत कुमार साव, जोगिंदर साहू, कृष्णा साहू, जितेंद्र साहू, राजकुमार साहू, कमलेश साहू, राजाराम साव, शोभा साहू, विजय साहू, सुनील साहू आदि मौजूद थे।

85
2681 views