रांची : CM हेमन्त सोरेन से मिले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला
CM हेमन्त सोरेन से मिले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस वक्त की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे।
मुख्यमंत्री ने इस अति विशिष्ट तस्वीर भेंट करने के लिए श्री वाघेला का आभार जताया। इस मौके पर विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे।