जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझार में भव्य झांकी व शिव बारात, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझार क्षेत्र में श्री श्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य झांकी एवं शिव बारात का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया।
भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश जी, नंदी महाराज एवं शिवगणों की आकर्षक झांकियों ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शिव बारात को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन की सुंदरता, अनुशासन और धार्मिक भावना की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। बाबा बर्फानी सेवा समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
इस धार्मिक आयोजन ने सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
रिपोर्ट : पत्रकार आनंद किशोर
ब्यूरो चीफ - अखंड भारत न्यूज़
सदस्य - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)