logo

पुलवामा के शहीदों को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

*थाना खुर्द के द स्टेनफोर्ड स्कूल में 88 यूनिट रक्त एकत्रित।

​खरखौदा (सोनीपत), 14 फरवरी 2026 को पुलवामा के अमर शहीदों की पावन स्मृति में शनिवार को गांव थाना खुर्द स्थित द स्टेनफोर्ड स्कूल में एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जीवन ज्योति जनकल्याण सेवा समिति एवं मामन सिंह नंबरदार एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह संस्था का 16वां रक्तदान शिविर था। जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

​शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत रेड क्रॉस के पूर्व डी.टी.ओ. धर्मबीर दहिया और सोनीपत ब्लड बैंक इंचार्ज महावीर पहल ने शिरकत की। सोनीपत की विशेषज्ञ टीम द्वारा इस शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जिसमे कुल 88 यूनिट रक्त एकत्रित किया। स्कूल के अध्यक्ष उत्सव दहिया और समिति अध्यक्ष सतेन्द्र दहिया ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया।

​समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र दहिया ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने आह्वान किया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य जारी रखेगी।
​रक्तदान के साथ-साथ केशव हॉस्पिटल, खरखौदा के सहयोग से एक विशाल चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें फिजिशियन और आंखों के डॉक्टरों ने 350 मरीजों की जांच की। शिविर में ई.सी.जी. और नाड़ी चेकअप की निःशुल्क सुविधा के साथ दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ सहित प्रवेश, सुनील, सुमित, नरेश पीपली, महेश, नीरज, अजीत, धर्मेंद्र, भोला, जितेंद्र, मुकुल और सौरभ का विशेष सहयोग रहा। यह आयोजन क्षेत्र में देशभक्ति और मानवता की सेवा का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।

290
6112 views