गोहाना में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
हरियाणा के गोहाना में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे सात युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए खानपुर महिला मेडिकल मे लाया गया। जहां इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।