logo

खरखौदा में भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​खरखौदा क्षेत्र के थाना रोड़ स्थित जागृति स्थल पर आगामी 23 फरवरी यानी सोमवार को एक विशाल 'हिंदू सम्मेलन' आयोजित होने जा रहा हैं।

इस भव्य समागम को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। खरखौदा डॉ. अनिल दहिया एवं संयोजक विनोद सरपंच गोपालपुर अठगामा प्रधान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सम्मेलन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक होगा। जहाँ एक आकर्षण एक महान यज्ञ भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकल जाएगी, जोकि खरखौदा की जय नारायण धर्मशाला से शुरू होकर दिल्ली चौक से होते हुए थाना कला चौक से जागृति स्थल पर पहुँचेगी।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 त्रिपुरा पीठाधीश हरिओम महाराज के साथ साथ इस अवसर पर पूज्यवर श्री श्री 1008 महंत भले गिरि महाराज जूना अखाड़ा रिढ़ाना व पूज्यवर महंत नवल किशोर दास रामायणी, महामंत्री दिल्ली संत महामंडल, प्रवक्ता अखाड़ा परिषद व बाबा भोला दास महाराज, महंत रामानंद गोपालपुर, बाबा कर्म पुरी सिसाना ,श्री श्री सूर्या नाथ सोहटी धाम, पूज्यवर साध्वी दीप्ति जी महाराज शिष्या आचार्य सुशील कुमार, महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुत पाणी पीठाधिश्वर देवी कला धाम राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ ( शिक्षक बुद्धिजीवी संत वृंद), राष्ट्रीय प्रभारी देवालय संघ, कुलगुरु भगवान प्रेम सुख विद्यापीठ सनातन संस्कृति समाधि, बहन बीके राजकुमारी ब्रह्माकुमारी, मजलिस पार्क सेंटर आदर्श नगर, दिल्ली का और अन्य साथी गण भी मौके पर पहुँच रहे है। उनके सानिध्य में श्रद्धालु यज्ञ में आहुति डालकर पुण्य लाभ कमाएंगे।

डॉ. अनिल दहिया व सरपंच गोपालपुर विनोद दहिया ने बताया कि उपरोक्त महाराज का इस खरखौदा मंडल में आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।​ सम्मेलन के दिन खरखौदा के चारों ओर से विशाल शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान स्कूल के बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मशहूर गायक बिंद्र दनोदा और गगन हरियाणवी देश भक्ति गीतों से लोगो का उत्साह बढ़ाएँगे। जितने भी गणमान्य व्यक्ति कार्यकर्म में शामिल होंगे उन सभी का मानसम्मान किया जाएगा। इन यात्राओं में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर जागृति स्थल पहुंचेंगे।

यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात मौके पर ही एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जहाँ सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। डॉ. अनिल दहिया और विनोद अठगामा प्रधान ने खरखौदा शहर सहित आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से आह्वान किया है कि वे इस गौरवशाली आयोजन का हिस्सा बनें।

उन्होंने अपील की है कि 23 फरवरी दिन सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में थाना कलां रोड स्थित जागृति स्थल पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं।

1133
33251 views