logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

■ बोकारो : जयंत हत्याकांड के चार आरोपी अलग-अलग जेलों में होंगे शिफ्ट l

बोकारो चास मंडल कारा में बंद जयंत सिंह अपहरण एवं हत्या कांड के चार आरोपियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया है। कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं, झारखंड के आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के आदेश की प्रति डाक के माध्यम से बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को भेजी गई है।
आदेश के अनुसार आरोपी

बिनोद कुमार प्रसाद को चाईबासा,

मुकेश राय को मधुपुर,

दीपक मोदी को घाटशिला और

अभिषेक कुमार पासवान उर्फ भोलू को सिमडेगा जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि गोपनीय प्रतिवेदन के आधार पर जेल सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन आरोपियों को चास जेल से अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि शिफ्टिंग से पूर्व संबंधित न्यायालय से अनुमति ली जाए और स्थानांतरण के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि 10 दिसंबरको हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 से जयंत सिंह का अपहरण किया गया था। उसी दिन उनकी पत्नी ने जयंत और आरोपी बिनोद के बीच हुए विवाद के वायरल ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जब बिनोद के घर पहुंची तो वह फरार मिला, जिससे हत्या की आशंका गहराने लगी। बाद में पुलिस ने बिनोद को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर 15 दिसंबर को गिरिडीह से जयंत का शव बरामद किया गया, जिस पर गंभीर जख्म के निशान थे, जो निर्मम हत्या की पुष्टि करते हैं। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेजा गया था|

55
1868 views

Comment