logo

दुर्गाकुड क्षेत्र में चला जबर्दस्त वाहन चेकिंग अभियान, मची खलबली

चन्दौली वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड और आसपास में गुरूवार को जबर्दस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी और दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा, दरोगा हिमांशु मिश्रा और श्यामसुंदर की टीम के वाहन चेकिंग शुरू करते ही खलबली मच गयी।बिना हेलमेट और बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों को रोककर उनके पूछताछ कर चेतावनी दी गई। हालांकि इनमें से कई वाहन चालक ऐसे थे जिन्हें चेकिंग की दूर से ही भनक मिल गई और वह गलियों से होकर निकल लिये। लेकिन जो सामने आये उनकी क्लास लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और मनबढ़ों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों को चेतावनी दी जा चुकी है, उनके दोबारा पकड़े जाने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी।

0
109 views