logo

पलामू : शाहपुर में दिनदहाड़े मोपेड लूट का खुलासा, लूटी गई बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर में दिनदहाड़े मोपेड लूट का खुलासा, लूटी गई बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू/चेनपुर (झारखंड)। चेनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में हुई मोपेड लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने लूटी गई मोपेड के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुमित कुमार (पिता- प्रदीप कुमार), ग्राम सेमरा, थाना- चेनपुर, जिला- पलामू ने 06 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8 बजे अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा शाहपुर में उनकी TVS XL 100 मोपेड छीन लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में चेनपुर थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 06.02.2026, धारा 309(4)/115(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छानबीन शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में 11 फरवरी 2026 को पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटी गई मोपेड (TVS XL 100) बरामद कर ली।

इस दौरान दो आरोपियों :-

रुपेश पांडेय (उम्र 19 वर्ष), पिता- सुनील पांडेय
अंशु पांडेय, पिता- धर्मेंद्र पांडेय,
दोनों निवासी बांसडीह, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू—को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त Pulsar मोटरसाइकिल और एक POCO कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बरामद सामान :-

लूटी गई मोपेड (TVS XL 100)
घटना में प्रयुक्त Pulsar मोटरसाइकिल
POCO कंपनी का मोबाइल फोन
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें पु0अनि अनिल विद्यार्थी, पु0अनि रंजीत तिर्की, आरक्षी संख्या 376 संतोष दुबे, आरक्षी 289 राजकिशोर राम एवं चालक HG-11249 प्रवीन तिवारी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

12
977 views