महाशिवरात्रि की तैयारियों को देखने औघडनाथ मंदिर पहुंचे अधिकारी कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसएसपी ने मंदिर का जायजा लिया
मेरठ। महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डा0वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे आदि ने गत रात्रि प्रसिद्ध औघडनाथ मंदिर का जायजा लेते हुए जलाभिषेक की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होने मंदिर परिसर के आसपास विशेष साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के सतीश सिंघल आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।