logo

केन्द्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

मेरठ। मॉल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में केंद्रीय बजट 2026 के विषय पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दीप्ति रावत प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंजू वारियर, कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, प्रवेश त्यागी आदि मंचासीन रही। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए बजट में उनके सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधानों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट नारी शक्ति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। इससे महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान के द्वार खुलेंगे।

4
849 views