
जमशेदपुर : नगर निगम चुनाव : कलिकानगर में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान
नगर निगम चुनाव : कलिकानगर में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान
जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को मानगो के कलिकानगर क्षेत्र में पदयात्रा सह डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।
पदयात्रा के दौरान स्थानीय महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। सुधा गुप्ता ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जीत के बाद प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। यह चुनाव सिर्फ एक पद का नहीं, बल्कि मानगो के विकास और सम्मान का चुनाव है। आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम एक बेहतर मानगो का निर्माण करेंगे।
अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उत्साह का माहौल देखा।