होली पर्व पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, मोदरान सहित जालोर जिले के विभिन्न स्टेशनों पर होगा
होली पर्व पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, मोदरान सहित जालोर जिले के विभिन्न स्टेशनों पर होगा ठहराव
जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान।
मोदरान/जालोर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी होली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में, यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा शुरू की जा रही है। यह ट्रेन राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जालोर और मोदरान सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को सीधे उत्तराखंड और गुजरात से जोड़ेगी।
गाड़ी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल
संचालन अवधि: 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (कुल 05 ट्रिप)।
प्रस्थान: प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे।
प्रमुख ठहराव (सोमवार): जयपुर (00:35), जोधपुर (05:40), जालोर (08:20), मोदरान (08:52) और मारवाड़ भीनमाल (09:17)।
आगमन: सोमवार शाम 18:10 बजे राजकोट पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल
संचालन अवधि: 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक (कुल 05 ट्रिप)।
प्रस्थान: प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 22:30 बजे।
प्रमुख ठहराव (मंगलवार/बुधवार): मोदरान (मंगलवार सुबह 06:31), जालोर (07:02), जोधपुर (09:40) और जयपुर (16:25)।
आगमन: बुधवार सुबह 05:15 बजे लालकुआं पहुँचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह रेल सेवा मार्ग में बरेली, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, मकराना, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूणी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, पाटन और मेहसाणा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें शामिल हैं:
01 सेकंड एसी कोच
02 थर्ड एसी कोच
11 द्वितीय शयनयान (Sleeper) कोच
04 साधारण श्रेणी के कोच
02 गार्ड श्रेणी कोच
इस ट्रेन के संचालन से होली के अवसर पर घर जाने वाले प्रवासियों और माता आशापुरी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।