
सोनभद्र में 'फर्जी फिल्म प्रोड्यूसर' का भौकाल होगा पस्त: CM का नाम भुनाने वाले लॉरेंस एंथोनी पर FIR की तैयारी
मानवाधिकार का चोला ओढ़कर फैला रहा था अराजकता, रेलवे स्टाफ को कहा 'नौकर'; IGRS के जरिए खुली जालसाजी की फाइल।
*राबर्ट्सगंज (सोनभद्र):* जनपद में 'समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन' के जिला सचिव का पद ओढ़कर सरकारी तंत्र को चुनौती देने वाले लॉरेंस एंथोनी नामक व्यक्ति के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को एक शिकायती पत्र भेजकर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की गई है।
*ऑडियो साक्ष्य के जरिए खुला 'रौब' का कच्चा चिट्ठा*
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सवेरा होटल के पास रहने वाला लॉरेंस एंथोनी खुद को कानून से ऊपर मानता है। वायरल ऑडियो साक्ष्यों के हवाले से कहा गया है कि वह माननीय मुख्यमंत्री के नाम का दुरुपयोग कर पुलिस और प्रशासन को अपनी मुट्ठी में होने का दावा करता है। वह खुलेआम यह डींगें हांकता है कि जिले के आला पुलिस अधिकारी उसके प्रभाव में हैं।
*रेलवे कर्मचारियों और सरकारी अफसरों को धमकाने का आरोप*
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लॉरेंस रेलवे के TTI और अन्य चेकिंग अधिकारियों को 'नौकर-चाकर' कहकर संबोधित करता है। खुद को 'पूर्व सांसद प्रत्याशी' बताकर वह सरकारी कर्मचारियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है ताकि जुर्माना या कानूनी प्रक्रिया से बच सके।
*फर्जी पहचान और जालसाजी का शक*
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि आरोपी स्वयं को 'अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रोड्यूसर' और 'गौ रक्षा का महामंत्री' बताकर जनता में भय पैदा करता है। उसकी संदिग्ध आय और 'लैंड डीलिंग' के धंधों की भी गहन जांच की मांग की गई है ताकि किसी बड़ी धोखाधड़ी को रोका जा सके।
*पुलिस अधीक्षक से की गई ये प्रमुख मांगें:*
• *FIR दर्ज हो:* धोखाधड़ी, मानहानि और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
• *गहन जांच:* आरोपी के कथित फिल्म प्रोडक्शन और जमीन के कारोबार की जांच हो।
• *गिरफ्तारी:* पुलिस की छवि धूमिल करने और मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम का दुरुपयोग करने पर आरोपी को जेल भेजा जाए।
सोनभद्र पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए शिकायतकर्ता ने ऑडियो और फोटो साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'हाई-प्रोफाइल' खुद को बताने वाले व्यक्ति पर क्या कार्रवाई करता है।