logo

वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

रोलहेरा l गोल्डन फ्यूचर इंग्लिश अकैडमी एकेडमी रोलाहेडा वह सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय ओडुंद का सत्र 2025 -26 का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत रोलहेरा प्रांगण में आयोजित किया गया l उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप स्नाकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य निर्मल कुमार देसाई एसोसिएट प्रोफेसर घोसुंडा व विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक रा. उ. मा. विधालय रोलाहेडा के भंवर लाल रावत व सेवानिवृत्त प्राध्यापक बाबू लाल जीनवाल मुख्य अतिथि समाज सेवी हेमराज मीणा, किशनलाल जाट, किशनलाल गुर्जर पार्षद दिनेश चंद्र गवारिया, कालू सिंह शक्तावत, देवेंद्र सिंह शक्तावत रहे l उक्त कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र- छात्राओं का सम्मान रखा गया तथा उक्त कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राजस्थानी परंपरा से जुड़े हुए कार्यक्रम व देशभक्ति गीत कविताओं एवं राजस्थानी गीतों के द्वारा दर्शकों का मनमोह लिया l समस्त ग्रामवासी रोलाहेडा व आसपास के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर नन्हे मुन्ने बालकों का उत्साहवर्धन किया एवम सभी अतिथियों का स्वागत संचालक श्याम लाल गहलोत, मदन लाल बैरवा एवम् मुकेश चंद्र गवारिया द्वारा किया गया तथा उक्त कार्यक्रम में विधालय स्टाफ मंजू ओलेडिया, दिव्या तेली, पूजा रेगर, माया शक्तावत, मनीषा कंवर चौहान, लता गवारिया, निखिल गवारिया, दिनेश गवारिया ने सहयोग प्रदान किया गया उक्त कार्यक्रम का संचालन मदन लाल बैरवा व मनीषा कंवर चौहान ने किया अंत में आभार प्रकट डाल चंद गवारिया द्वारा किया गया l

14
838 views