logo

सातवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया

जयपुर l श्री देवी सिंह मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री देवी सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सातवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। आयोजन अग्रवाल सेवा सदन, वैशाली नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया और 88 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती राखी राठौर, अध्यक्ष महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान री लाइफ ब्लड सेंटर, एएसजीआई हॉस्पिटल तथा शैल्बी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा रक्त संग्रहण की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शिविर की आयोजक श्रीमती रजनी जगवान ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया।

2
66 views