logo

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा दास ने प्रभात खबर द्वारा ओलंपियाड साइंस 2025 का किया शुभारंभ

विधायक पूर्णिमा दास ने प्रभात खबर द्वारा ओलंपियाड साइंस 2025 का किया शुभारंभ

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास ने प्रभात खबर द्वारा साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित ओलंपियाड साइंस 2025 कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ओलंपियाड साइंस 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं इसमें शामिल स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया तथा बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी।

प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन के लिए प्रतिष्ठित अखबार समूह प्रभात खबर का हृदय से आभार।

44
1260 views