logo

सोशल मीडिया स्टार, 16 की उम्र में शादी, फिर तलाक:रूढ़िवादी माहौल में मॉडलिंग से पहचान बनाई, छोटे कपड़े पहने तो गोली मारकर मार डाला

जब इराक की सोशल मीडिया स्टार और मॉडल तारा फारेस कार चला रही थीं, तभी अचानक एक शख्स उनकी कार के शीशे के सामने आ गया और दिनदहाड़े तीन गोलियां चला दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तारा को जैसे-तैसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

तारा का बचपन काफी रूढ़िवादी माहौल में बीता था। छोटी उम्र में उनकी शादी कर दी गई और बच्चे के जन्म के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला और मार-पीट जारी रही। ऐसे में तारा ने तलाक ले लिया और अपनी नई दुनिया बनाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और पहचान बनाई। अपने बेबाक अंदाज और खुले विचार रखने के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं।

0
0 views