logo

ब्रह्मशक्ति स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिले पुरस्कार।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​थाना कलां के ब्रह्मशक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओ.पी. रांग, प्राचार्य रामबीर सिंह और भोपाल सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

इस दौरान ​कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शिक्षकों के योगदान को भी सराहा गया। टीजीटी इंग्लिश सुनीता और पीजीटी हिंदी नरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए नकद पुरस्कार से नवाजा गया।

​चेयरमैन ओ.पी. रांग ने प्राचार्य के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए स्टाफ और विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्राचार्य रामबीर सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल दिन-रात की कड़ी मेहनत से ही सफलता संभव है।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए, जिसका समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

89
2412 views