logo

स्वर्गीय श्री देवी सिंह जी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार 8 फरवरी को

जयपुर। श्री देवी सिंह मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री देवी सिंह जी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 8 फरवरी 2026 को सातवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रवाल सेवा सदन, गुरु जंभेश्वर नगर, गांधी पथ, वैशाली नगर, जयपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर आयोजक श्रीमती रजनी जगवान ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में सहभागिता करने की अपील की है।

1
270 views