logo

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार का 2 जगह से टूटा पैर।

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार का 2 जगह से टूटा पैर।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​खरखौदा (सोनीपत): क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। खरखौदा - बरोणा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का दाया पैर दो जगह से फ्रैक्चर हो गया है।

​आनन्दपुर झरोठ निवासी आशिष, जो वर्तमान में खरखौदा की 70 फुट वाली गली में रहता है, 31 जनवरी को अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए रोहद जा रहा था।

जैसे ही वह बरोणा गांव के पास मदर्शन कंपनी के समीप पहुँचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार गाड़ी चालक बेहद तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

​टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक गाड़ी के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई।

घायल आशीष को तुरंत खरखौदा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके दाएं पैर में दो गंभीर फ्रैक्चर हैं।

​आशीष की शिकायत के आधार पर खरखौदा पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

240
6635 views