logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुआवजे की मांग को लेकर खण्डेवला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने उप जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन दिया

मुआवजे की मांग को लेकर खण्डेवला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने उप जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।


खंडार पंचायत समिति की खण्डेवला ग्राम पंचायत के सभी ग्रामों में 27 जनवरी 2026 को अत्यधिक ओलावृष्टि होने के कारण किसनो की चने, गेहूं, सरसों, सोयाबीन, मिर्ची, टमाटर, सब्जी की बाड़ी, बगीचे में अमरूद, आंवला नींबू आदि की उपज बिल्कुल बर्बाद हो गई। जिससे किसान अत्यधिक स्थिति पर चिंता ग्रस्त है। इसी प्रकार से 2025 के अगस्त के महीने में अतिवृष्टि की वर्षा होने से खेतों में अत्यधिक पानी का भरा होने के कारण खरीफ की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। उस समय भी जिला मुख्यालय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि एवं खंडार उपखंड मुख्यालय प्रशासन एवं फसल कंपनी के पद अधिकारी आदि के द्वारा फसल खराब तैयार किया गया। लेकिन आज तक के हालातो में भी पीड़ित किसानों को फसल खराबा का मुआवजा नहीं मिला। यहां तक की फसल बीमा कंपनियों के द्वारा किसानों को बला फैसला कर एवं बैंकों की के सी सी के माध्यम से हर वर्ष किसानों का फसल बीमा किया जाता है। लेकिन समय आने पर आलतू फालतू के नियमों से किसानों को गुमराह करके अपना पल्लू झाड़ लिया जाता है। इसी प्रकार से शासन प्रशासन द्वारा भी स्थिति काल में किसानों को नियमों का हवाला देखकर संतुष्ट कर दिया जाता है। जिससे किसानों में अभी के हालातो में चिंता ग्रस्त स्थिति के साथ में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश भी नजर आ रहा है। इस वर्ष 2026 में रवि की फसल बुवाई के लिए। किसानों को बैंकों से के सी सी एवं साहूकारों से ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ा। कर्ज के पश्चात ही रवि की फसल की बुवाई की गई। लेकिन कुदरत के कहर के कारण किसानों की रवि की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। जिससे क्षेत्र का किसान बड़े ही आर्थिक संकट में आ गया है। यहां तक की अपने परिवार का लालन-पालन करना भी क्षेत्र के किसानो लिए। बड़ा मुश्किल हो गया है। इसीलिए चिंता से पीड़ित किसानों एकत्रित होकर खंडार तहसीलदार एवं खंडार उपखंड मुख्यालय पर उप जिला कलेक्टर वर्षा मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर फसल खराबे के मुआवजे की मांग की है। पीड़ित किसान, सोनकच्छ निवासी, बलवीर गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, रामजी लाल शर्मा, धनराज बैरवा, देवी सिंह गुर्जर, समाजसेवी पंडित मनोज कुमार शर्मा आदि ने राजस्थान सरकार से गुहार लगाइए की इस वर्ष क्षेत्र का किसान प्राकृतिक कहर के कारण पूरी तरह से आर्थिक संकट में फसकर बिल्कुल टूट गया है। इसीलिए इस स्थिति कल में राजस्थान सरकार एवं फसल बीमा कंपनीयों एवं जनप्रतिनिधि आदि को पीड़ित किसानों का सहयोग करने की बड़ी आवश्यकता है।

19
369 views

Comment