logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

दुमका। भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट बस स्टैंड के पास रविवार को देर रात रोड क्रॉस करते बाइक सवार को हुंडई कार ने  धक्का मारा । बाइक सवार व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की घटना प्रकाश में आई है।

मिली जानकारी के अनुसार हंसडीहा की ओर से आ रहे तेज गति से हुंडई कार ( जे एच 04 - 0242) ने नोनीहाट  बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार रोड क्रॉस करने के क्रम में कार से जा टकराया।

बाइक सवार और कार से टक्कर होते ही बाइक सवार व्यक्ति दो से तीन फीट ऊपर हवा में उछल कर कार के शीशे से टकराया जिससे बाइक सवार के सर पर काफी गहरी चोट लगी।

घायल की पहचान नोनीगांव निवासी राजेश चौधरी(26) बताया| घटना के बाद कार बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गई ।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नोनीहाट ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच,दुमका भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी जैसे हंसडीहा थाना को मिली घटना की सूचना पाते ही हंसडीहा थाना से ए एस आई अनुरंजन मिंज अपने दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

3
14935 views
12 shares

Comment