logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*गणतंत्र दिवस की बेला पर न्यू रेज ग्रुप जरवल बहराइच की तरफ से निकाली गई प्रभात फेरी**



बहराइच नगर पंचायत जरवल में न्यू रेज ग्रुप के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी जो काफी प्रशंसा का विषय रहा नगर पंचायत जरवल में संचालित न्यू रेज ग्रुप के द्वारा न्यू रेज एकेडमी व न्यू रेज इंटर कालेज के बच्चों के द्वारा गणतंत्र दिवस पर एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें अग्नि मिसाईल, इंडिया गेट,रानी लक्ष्मी बाई ,चंद्र शेखर आजाद जैसे तमाम क्रांतिकारी, अमर शहीदों की झांकी निकाली गई रैली लगभग एक किलोमीटर लंबा रहा जो नगर की गलियों से होते हुए हाइवे और कटरा तक भ्रमण किया रैली का संचालन प्रबंधक दीपक गुप्ता ने किया साथ में विद्यालय के रमेश जयसवाल,माधव राज गुप्ता,पवन पाल,अनिल कुमार वर्मा,राजवीर सिंह, शशि भूषण सिंह,रवि दूबे मयंक गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व जरवल के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

48
1590 views

Comment