logo

युवा नेता हर्ष वशिष्ठ को उपमुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व किया गया नजरबंद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मेरठ आगमन से पूर्व क्षेत्र की गंभीर जन समस्याओं को उठाने के लिए तत्पर युवा नेता हर्ष वशिष्ठ को प्रशासन द्वारा उनको नजरबंद कर दिया गया। हर्ष वशिष्ठ का उपमुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की दयनीय स्थिति पर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम था, जिसे रोकने हेतु पुलिस बल तैनात रहा।

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख समस्याएँ

नजरबंदी के दौरान हर्ष वशिष्ठ ने अधिकारियों के माध्यम से उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें मेरठ के प्रमुख क्षेत्रों की निम्नलिखित समस्याओं का विवरण निम्नवत है:-

बिजली बम्बे मार्ग का चौड़ीकरण: भारी यातायात और सड़क की कम चौड़ाई के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। यहाँ प्रतिदिन घंटों जाम लगता है।
लगातार बिजली बंबा बाईपास पर दुर्घटनाएं होती है और आम लोगों की जान चली जाती है।

मेवला-नूरनगर रोड की दुर्दशा: मेवला फ्लाईओवर से नूरनगर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और यहाँ स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में गुजरना जानलेवा हो गया है।

प्रताप विहार कॉलोनी की नारकीय स्थिति: कॉलोनी की नालियां पूरी तरह चौक हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण असुरक्षा और बीमारियों का भय बना हुआ है।

हर्ष वशिष्ठ ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD) और विद्युत विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है:

बिजली बम्बे मार्ग का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल चौड़ीकरण कार्य शुरू हो। मेवला-नूरनगर रोड का नवनिर्माण और पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रताप विहार कॉलोनी में नाली सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।

हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि -प्रशासन हमें नजरबंद कर हमारी आवाज दबा सकता है, लेकिन जनता की तकलीफों को नहीं। बिजली बम्बे मार्ग और मेवला रोड की स्थिति नर्क के समान हो गई है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो हम सड़कों पर आंदोलन करेंगे।

साथ में सुनील गुप्ता, संदीप गुप्ता, चेतन अरोड़ा, हिमांशु यादव, भसीन, कृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।

6
256 views