logo

31 मई तक हर हाल में शुरू हो खेल विश्वविद्यालय का सत्र, सीएम योगी बोले-विश्वस्तरीय बनेगा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने खेलों को नई दिशा दी है।

3
78 views