
कर्मचारीगण द्वारा स्व0 शर्मा के संबंध में अपने संस्मरण रखते हुए उन्हेे अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये
मेरठ। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्व0 सुधाकर शर्मा, पूर्व प्रान्तीय महामंत्री, उ0प्र0 मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की पुण्य तिथि पर एक श्रद्धांजली सभा आयोजन कलक्ट्रेट स्थित सुधाकर पार्क में किया गया।
इस अवसर पर बडी संख्या में तहसील व कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने सभा में भाग लेते हुए अपने दिवंगत साथी कर्मचारी नेता को याद किया। इस दौरान कर्मचारीगण द्वारा स्व0 शर्मा के संबंध में अपने संस्मरण रखते हुए उन्हेे अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। उन्होेने अपने साथी सुधाकर शर्मा को एक ईमानदार व कर्मठ कर्मचारी नेता बताया।
श्रृद्धांजली मेें एओ अनुपम शर्मा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव अजय वर्मा, मुकेश कुमार, शकील अहमद, राजेन्द्र केन, नाजिर सदर धर्मेन्द्र कुमार, दीपक कौशिक, आसीम शब्बीर, मनीष सिंघल, मेल सिंह, सुमित अग्रवाल, नवीन कुमार, गौरव पाठक, अंकित कुमार, अनुज शर्मा, वसी हैदर, विनित शर्मा, सचिन, रणवीर, शुभम, सीमा गोस्वामी, मीनाक्षी, सुनीता, दुर्गेश नंदनी, ममता ठाकुर, रीता शर्मा, गीता लटवाल, निशा आदि के साथ पूर्व कर्मचारी सुरेश शर्मा, बनी सिंह चौहान, विजय शर्मा, संजय शर्मा, राकेश भटनागर, तेजप्रताप, गिरीश शर्मा, भगवान दास छोटू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल मौर्या ने किया।