logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह,भाजपा संगठन में नई ऊर्जा : अनमोल वर्मा "पप्पु"

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह,भाजपा संगठन में नई ऊर्जा : अनमोल वर्मा "पप्पु"

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा सुन्दरनगर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा "पप्पु" ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया।

अनमोल वर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। भाजपा में पद नहीं,बल्कि जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के लिए शुभ संकेत है, युवाओं में उत्साह का माहौल हैं नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का सूत्रपात होगा और पार्टी और अधिक मजबूती के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।

158
5007 views

Comment