logo

जमशेदपुर : अपराध और कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने किया SSP कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

अपराध और कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने किया SSP कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

जमशेदपुर (झारखंड)। भाजपा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं धरना प्रदर्शन किया। जमशेदपुर में बढ़ते अपराध, हत्या, अपहरण, लुट, छिनतई जैसे मामले प्रतिदिन देखने को मिल रहे है, अपराधियों का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा है।

पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है, राज्य में गिरती कानून व्यस्था के लिए राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेवार है।

आज भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के द्वारा वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर गूंगी बाहरी सरकार के कानों में तेल डालने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी, विधायक पूर्णिमा साहू जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

17
1318 views