जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिले भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिले भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर (झारखंड)। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी से उनके रांची आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय अर्जुन मुंडा जी ने श्री संजीव सिन्हा जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके सफल, सशक्त और प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। वहीं श्री संजीव सिन्हा जी ने भी उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।