logo

■ बोकारो : पुलिस की हिरासत में साइबर गैंग l

बोकारो पुलिस ने आज एक साइबर गैंग को हिरासत में लेकर कई बोकारोवासियों को #लूटने से बचा लिया। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अधिकांश अभियुक्त बिहार के हैं और मास्टर माइंड बिहार के शेखपुरा जिला का निवासी है।एसपी बोकारो हरविंदर सिंह ने बताया कि 06 साइबर ठगों को आज बोकारो पुलिस ने चीरा चास थाना क्षेत्र के वैष्णवी परिसर से गिरफ्तार किया। इस कामयाबी में भारत सरकार के प्रतिबिंब #App का अहम योगदान है। बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने बताया कि 11 जनवरी 2026 की रात्रि 10 बजे पुलिस के एक वरीय अधिकारी द्वारा यह जानकारी मिली कि तकनीकी शख्स को प्रतिबिंब ऐप से कुछ संदिग्ध मोबाइल द्वारा साइबर क्राइम की जानकारी प्राप्त हुई है। करीबन 10.30 बजे इस सूचना के आधार पर चीरा चास थाना में एक सनहा दर्ज कर चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल मोबाइल नंबर - 7307161252 के लोकेशन को देखते हुए वैष्णवी परिसर में पहुंचा। वैष्णवी कॉम्प्लेक्स के 4th फ्लोर के एक फ्लैट में छापेमारी कर 06 लोगों को हिरासत में लिया।
बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने आगे बताया कि इनके पास से 13 एंड्रॉयड और की - पैड मोबाइल, बीस हजार नकद, विभिन्न कंपनी के सिम, सभी अपराधियों का आधार कार्ड, HDFC Bank का पासबुक और ठगी के हिसाब - किताब की पंजी को पुलिस ने जब्त किया। ये लोग भोले - भाले लोगों को लोन प्रोसेसिंग के नाम पर शिकार बनाते थे। चीरा चास पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड बिहार के शेखपुरा जिला के निवासी प्रिंस कुमार, जमशेदपुर के रहने वाले मिथिलेश कुमार झा, शेखपुरा के ही रहने वाले रोहित आर्यन, बिहार के नवादा जिले के निवासी टिंकु कुमार और विकास रविदास तथा बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले गुड्डू कुमार को 11 जनवरी की रात गिरफ्तार किया और आज इन सभी को जेल भेज दिया गया। आपको बता दे कि प्रिंस का अपना एक अपराधिक रिकॉर्ड भी है। शेखपुरा जिले में ही उस पर 04 मामले दर्ज हैं। इस सफल अभियान का नेतृत्व चास के SDPO प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक सह चास ( मु. ) अंचल के पुलिस निरीक्षक रूपेन्द्र कुमार राणा, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज और अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी थी।

0
99 views