logo

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा

भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा

जमशेदपुर (झारखंड)। मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा श्री संजीव सिन्हा को। मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस विश्वास के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

आज जिस आत्मीयता, स्नेह और उत्साह के साथ जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठजनों तथा मेरे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, उसने मुझे भावुक कर दिया। यह प्रेम और भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

मैं संकल्प लेता हूँ कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए, हर कार्यकर्ता को साथ लेकर, पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा। आप सबका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव यूँ ही बना रहे।

24
677 views