logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट हुआ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संगठन, गरूड़ में कार्यशाला आयोजित

गरूड़ (उत्तराखंड)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संगठन द्वारा उत्तराखंड के गरूड़ में मानव तस्करी को रोकने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों और पदाधिकारियों ने मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध के उन्मूलन पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा करना और समाज को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड की पूरी टीम प्रदेश में हो रही किसी भी प्रकार की संदिग्ध या गैर-कानूनी गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा, "हम जनता के साथ मिलकर एक ऐसी मजबूत मानव श्रृंखला का निर्माण करेंगे जो इस अपराध को रोकने में प्रशासन की मददगार बनेगी।"
पदाधिकारियों को मिला सम्मान
संगठन के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय महासचिव द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आम जन को आश्वस्त किया कि वे मानवाधिकारों के हनन के विरुद्ध सदैव तत्पर रहेंगे।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दीवान सिंह जोशी, हरीश जोशी, नन्दन सिंह, प्रदेश कानूनी सलाहकार उमेश पाण्डे, प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर बडसील, प्रदेश लोक सेवा से अर्जुन राणा, रोहित चन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अशोक धायल सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों में गरूड़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विजया कोरगा, ग्राम प्रधान श्रीमती उमा भट्ट, श्रीमती इन्दु और श्रीमती कमला नेगी ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तस्करी मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

44
1813 views

Comment