logo

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में खरखौदा का युवक गिरफ्तार।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करके दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर भेजा जेल।

जिले के थाना राई की पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करके दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी नीरज निवासी मौजम नगर खरखौदा जिला सोनीपत का रहने वाला है।

पुलिस पीआरओ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 1 सितबंर को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना राई मे शिकायत दी कि दिनांक 2 अगस्त को नीरज ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा करके मोटरसाईकिल पर हरसाना गांव की ओर ले गया।

इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना राई मे मामला दर्ज किया गया था।

थाना राई की जाँचकर्ता टीम मे नियुक्त महिला उप निरिक्षक शकुन्तला ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई।

मामले में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पोक्सो अधिनियम की धाराओं को जोड़ा गया। वही दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त आरोपी नीरज निवासी मौजम नगर खरखौदा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

869
19036 views