logo

धूमधाम से मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पद चिह्नों पर चलने का किया आह्वान

महवा मंडावर। यहां क्षेत्र के पाखर चौड़ाकी गांव में माता सावित्री बाई फुले की जयंती डॉ भीमराव अंबेडकर प्रांगण पाखर में धूमधाम से मनाई गई। राजस्थान गुर्जर महासभा के तहसील प्रवक्ता रामनिवास गुर्जर ने बताया कि सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा केक काटकर जयंती का शुभारंभ किया। रामनिवास गुर्जर ने सभी समाजों को आपस में मिलजुल कर महापुरुषों की जयंती मनाने एवं फूले जी के मूल सिद्धांत सामाजिक समरसता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले, माता सावित्री बाई फूले एवं बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी जैसे महापुरुषों ने समाज को हमेशा उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है इनके आदर्शों पर हम सबको चलना चाहिए। इस अवसर पर राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ दौसा के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार बैरवा ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक सुधारों में फूले महोदया द्वारा किए गए महान् कार्यों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने उपस्थित समस्त ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर परिवार की बहन बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवाएं एवं मातृ शक्ति को हमेशा सम्मान दें। अशोक बैरवा ने कहा कि हमें मिलजुल ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने चाहिए। सोहनलाल बैरवा ने आगामी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने माता सावित्रीबाई फुले के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गंगाविशन बैरवा, उम्मेदसिंह सैनी, शेर सिंह मीना, हेमसिंह मीना, मदनलाल ठेकेदार, हरिसिंह सैनी, वेदप्रकाश गुर्जर, कुलदीप पोसवाल, रामसिंह बैरवा, बाबूलाल भगत, मनीराम चौधरी, राहुल उच्चैनवाल, काडूराम नागरवाल,महेंद्र उच्चैनवाल, सतीश सुलानिया सहित सर्वसमाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

10
1002 views