logo

शिक्षा को हथियार बनाकर सावित्रीबाई फुले ने समाज को बदल दिया

मेरठ। देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में मेरठ दक्षिण विधानसभा के गुर्जर चौक, गाँव लिसाड़ी नूर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी जी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि “सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।”

अंकुश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ भी निर्भीक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि “आज जरूरत है कि सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने दलित विरोधी योगी सरकार के ख़िलाफ़ और समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज और शोषित और वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ही कुछ समय पहले 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा' निकाली थी। आम आदमी पार्टी सावित्रीबाई फुले के सपनों के समाज के निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आगे भी संघर्ष करती रहेगी।”

माता सावित्रीबाई फुले जी ने यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। उन्होंने कहा कि “महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज जब शिक्षा महंगी और असमान होती जा रही है, तब फुले जी के विचार हमें एक समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

अंकुश चौधरी ने आह्वान किया कि माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए। इस श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, महानगर उपाध्यक्ष देव अग्रवाल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, महानगर सचिव अजय कुमार, वार्ड अध्यक्ष ईशु पाल, जितेंद्र जाटव, जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, फिरोज, बब्बू, असलम, सलमा, नोसाद मंसूरी आदि मौजूद रहे।

0
419 views