राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के दौसा जिलाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह बैरवा को किया नियुक्त
दौसा l दिनांक 2 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम एल डीडवाना की अनुशंसा पर, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवीलाल बैरवा ने बताया कि दौसा जिलाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह बैरवा पुत्र रामप्रसाद बैरवा निवासी चावंड दौसा को मनोनीत किया है। यह नियुक्ति समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए मिली है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश निरंकारी, विजेंद्र बिलका, मुकेश मोरवाल सचिव लालसोट, आर के वर्मा जिलाध्यक्ष बैरवा विकास संघ, एवं प्रधानाचार्य लालचंद महावार आदि मौजूद रहे।